लाखों रुपए का मिलावटी पनीर बरामद , जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर दबवाया

लाखों रुपए का मिलावटी पनीर बरामद , जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर दबवाया
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बोलेरो पिकअप में जा रहा लाखों रुपए मिलावटी पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया और जेसीबी मंगवाकर गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अमरोहा से हापुड़ की ओर भारी मात्रा में पनीर लाया जा रहा है। पिकअप चालक ने अठसैनी के एक होटल पर खाना खाने के लिए वाहन रोका था, तभी टीम ने कार्रवाई की।
मौके पर जांच के दौरान पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी और बदबूदार पाया गया। टीम ने पनीर का नमूना लिया। इसके बाद, बरामद 12 कुंतल पनीर को जेसीबी मंगवाकर गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया।












