लाइफ सेविंग, सीपीआर और डूबते व्यक्ति को बचाने की सिखाई तकनीक की तैराकों को दी ट्रैनिंग

लाइफ सेविंग, सीपीआर और डूबते व्यक्ति को बचाने की सिखाई तकनीक की तैराकों को दी ट्रैनिंग
हापुड़।
जिला तैराकी संघ और वाटर वर्ल्ड पुणे ने भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जिले के 16 तैराकों को स्विमिंग इंस्ट्रक्टर और लाइफ सेविंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिले के वरिष्ठ और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स और फिटनेस सेंटर स्किल काउंसिल की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस प्रमाणन के साथ, प्रशिक्षित तैराक हापुड़ जिले और एनसीआर क्षेत्र में प्रारंभिक कोच और लाइफ सेवर के रूप में काम कर सकेंगे।
हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान कर रही है। वाटर वर्ल्ड के संस्थापक विजय कुमार साह ने बताया कि स्किल इंडिया पाठ्यक्रम वोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करता है।












