रोडवेज बस चालक ने नशे में ट्रैफिक कांस्टेबल का टक्कर मारने का किया प्रयास, 16 हजार रुपए का काटा चालान

रोडवेज बस चालक ने नशे में ट्रैफिक कांस्टेबल का टक्कर मारने का किया प्रयास, 16 हजार रुपए का काटा चालान
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के
मेरठ रोड फ्लाईओवर पर देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस चालक ने नशे में ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने बस का 16 हजार रुपए का चालान किया है।
जानकारी के अनुसार देर रात मेरठ से हापुड़ आ रही हापुड़ डिपों की रोडवेज बस ने वाहनों की चैकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तेज रफ्तार में टक्कर मारने का प्रयास किया। जिससे सिपाही बाल बाल बच गए।
सूचना मिलने पर थाना हापुड़ नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चालक का अल्कोहल टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। परिवहन विभाग के नियमों के तहत बस पर 16 हजार रुपये का चालान भी किया गया।












