HapurNewsUttar Pradesh
रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने प्रोजेक्ट मयूरी पर गरुड़ वाहन का किया लोकार्पण

हापुड़ ।
रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल के तत्वावधान में प्रोजेक्ट मयूरी पर गरुड़ वाहन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान रेलवे पार्क हापुड़ श्रीगंज रोड पर रोटेरियन सदस्य भी उपस्थित रहे। इसके संचालन की जिम्मेदारी भोरा साहब गुरुद्वारा समिति को सौंपी गई है। प्रधान अनुज शर्मा ने बताया कि सभी ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इसमें योगदान किया है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को भी बुलाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिन, अनिल कक्कड़, वेद अरोड़ा,सौरभ अरोरा ,सरदार करम सिंह,पवन गर्ग ,विनीत अग्रवाल, महेन्द्र शर्मा, मनोज कर्णवाल, मुकेश गर्ग, नीरज गुप्ता, सुनील बतरा, आदि मौजूद थे।












