ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा 2019 में पास करवाने के नाम पर हड़पे 5 लाख रुपये

अमरोहा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हापुड़ के युवक ने पांच लाख रुपये से अधिक हड़प लिए। अब न तो नौकरी लगी और न रुपये वापस मिले। पीडि़त किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर में किसान डालचंद सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अरूण कुमार और पुष्प् दीप बेरोजगार हैं। उनके दोनों बेटों ने रेलवे भर्ती बोर्ड सीईएनआरसी लेवल वन के लिए जनवरी 2019 में आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा 12 सितम्बर 2022 व 13 सितम्बर 2022 को हुई थी। इस बीच 10 जनवरी 2021 को डालचंद अपने बेटे प्रवीण कुमार के साथ जरूरी काम से रानी बाग जा रहे थे। तभी अमरोहा रोडवेज बस अड्डे पर हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ छावनी के कन्या कल्याणपुर के रहने वाले गौरव सिद्धू से मुलाकात हुई।

वह उसे पहले से जानते थे। आरोप है कि गौरव सिद्धू ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। डालचंद सिंह के दोनों बेटों ने रेलवे में भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसलिए उन्होंने गौरव सिद्धू की बातों पर विश्वास कर लिया। तीन लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई थी।

तभी 30 हजार रुपये गुगल पे कर दिए। इसके बाद पांच लाख से अधिक रुपये और ले लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा था कि रिजल्ट आउट होने पर उनके दोनों बेटों का रेलवे में नंबर आ जाएगा। इसी बीच रेलवे भर्ती बोर्ड 2019 की परीक्षा का परिणाम दिसम्बर 2022 में आ गया। लेकिन उनके बेटे का नंबर नहीं आया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्यवाही नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि एसीजेएम के आदेश पर आरोपी गौरव सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page