रेलवे पार्क में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,योग में है बड़ी बीमारियों को ठीक करने की ताकत – संजय डाबर, सत्येन्द्र गौड़

रेलवे पार्क में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ,योग में है बड़ी बीमारियों को ठीक करने की ताकत – संजय डाबर, सत्येन्द्र गौड़
हापुड़ । 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रेलवे पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया ।
गुड मॉर्निंग ग्रुप की योगाचार्य श्रीमती कुमकुम द्वारा योग साधकों~साधिकाओं को विभिन्न प्रकार के योग कराकर उनसे होने वाले लाभ को भी बताया ।
गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी व कहा की योग में बहुत बड़ी ताकत है निरंतर करने पर बड़ी से बड़ी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है| योग करो निरोग रहो का नारा सभी ने जोरदार आवाज में लगाया ।
ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री राज किशोर गुप्ता ने अपने व्यंग्य हास्य योग के माध्यम से सभी को हंस कर लोटपोट कर दिया ।
आज के योग कार्यक्रम में ग्रुप के सचिव सत्येंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष गौरव गोयल, संरक्षक महेंद्र बंसल, रामनारायण जिंदल, यशपाल तनेजा, प्रमोद दीवान, अनिल गर्ग, सुरेंद्र अग्रवाल, पुष्कर शर्मा, राज किशोर गुप्ता, राजेंद्र सैनी, महावीर वर्मा, अरुण अग्रवाल, प्रदीप तनेजा, सत्य प्रकाश जैन, इंदर कुमार अग्रवाल, अमित जैन, सुभाष कुमार, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे |कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र गौड़ [एडवोकेट] ने किया।












