News
रेलवे ट्रैक से शव बरामद, शिनाख्त नहीं

रेलवे ट्रैक से शव बरामद, शिनाख्त नहीं
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के चमरी रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम चमरी रेलवे फाटक से करीब 150 मीटर पिलखुवा की तरफ ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर केशवनगर चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।












