रेलमंत्रालय ने दी हापुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टाप को मंजूरी, रेलमंत्री ने भेजा पत्र ,अब मेरठ से वाराणसी तक चलेगी वंदेमातरम – रेलमंत्री

रेलमंत्रालय ने दी हापुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टाप को मंजूरी, रेलमंत्री ने भेजा पत्र ,अब मेरठ से वाराणसी तक चलेगी वंदेमातरम – रेलमंत्री
, हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
रेलमंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हापुड़ में ठहराव को मंजूरी देते हुए ट्रेन को मेरठ से वाराणसी तक चलाने का निर्णय लिया है। जिससे हापुड़ वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भेजें पत्र में जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव व वाराणसी तक जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल और पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सेवा की मांग की थी। ट्रेन के ठहराव की घोषणा से हापुड़ वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।












