रेप पीड़िता ने कार्रवाई ना होने पर थानें में दी एसपी आफिस पर आत्महत्या की चेतावनी

रेप पीड़िता ने कार्रवाई ना होने पर थानें में दी एसपी आफिस पर आत्महत्या की चेतावनी
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक रेप पीड़िता ने आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध तीन माह के बावजूद भी कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध एसपी आफिस के बाहर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में आने-जाने वाले मेरठ किठौर निवासी अब्दुल जब्बार ने निकाह का वादा कर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए व दो मोबाइल भी हड़प लिए थे। इस मामले में जब्बार की पत्नी नाजमा भी शामिल है।
लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान युवती ने नौ नवंबर को जहर खा लिया था।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी जब्बार और नाजमा अभी भी ऑडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में आरोपी दंपत्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।













Alright, mates! Heard about 20betapp? Gotta say, downloaded it the other day and it’s pretty slick. Easy navigation and all the betting options you could want. Give it a whirl! 20betapp
Had a flutter on 33win39bet. Managed to win a little something back, so can’t complain! Worth a try if you fancy your chances. Good luck to everyone!33win39bet