HapurNewsUttar Pradesh
रेप का आरोपी कबाड़ी बाजार निवासी आशीष गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।
थाना पिलखुवा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के रेप में फरार चल रहे हापुड़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने हापुड़ के कबाडी बाजार निवासी आशीष पर उनकी नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही फरार चल रहे रेप के आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।












