रेंकी कर की चावल व धान व्यापारी से 64 लाख रुपए की लूट का खुलासा, 44.37 लाख रुपए ,तीन लाख रुपए के मोबाइल बरामद , घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार

रेंकी कर की चावल व धान व्यापारी से 64 लाख रुपए की लूट का खुलासा, 44.37 लाख रुपए ,तीन लाख रुपए के मोबाइल बरामद , घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई दिल्ली के एक चावल व धान व्यापारी से 64 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह एक मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को गोली मारकर घायल सहित पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उससे 44.37 लाख रुपए नगदी, तीन लाख रुपए के मोबाइल,तंमचा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी राजस्थान के सीकर निवासी राकेश राजपूत यहां अपने पार्टनर वैभव शुक्ला के पास आए थे। हापुड़ की रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से उन्होंने 64 लाख रुपये निकाले और बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच 9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे।
एसपी केवी सिंह ने बताया कि मामले में बुधवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक और पिलखुआ पुलिस टीम के साथ
सिखेड़ा बम्बा की पुलिया की तरफ जाने वाली रजवाहा पटरी पर चैकिंग कर रहे थे, इसी दौरान बाइकसवार बदमाशों से मुठभेड़ में एक लुटेरे गाज़ियाबाद के विजयनगर निवासी रईस को गोली लग गई। घायल सहित पांच बदमाशों सिम्भावली निवासी रौनक अली, गौतमबुद्धनगर नगर निवासी सरफराज, गाज़ियाबाद के मुरादनगर निवासी दानिश, दिल्ली निवासी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए से पुरुस्कृत करने की घोषणा की।
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि व्यापारी को लूटने के लिए रैकी रौनक अली ने दानिश व अरफराज रेकी कर रहे थे। पुख्ता जानकारी के बाद
पिलखुवा में 31 जनवरी को दो साथियों ने स्कूटी से व्यापारी का थैला छीना था, जबकि पांच अन्य साथी बाइकों पर आगे पीछे चल रहे थे। लूट के बाद वे सभी गाज़ियाबाद के सैक्टर-12 विजयनगर पहुंचे , जहां लूट की प्लानिंग में शामिल कुल आठ साथियों ने लूट का बंटवारा किया था।












