रील बनाने के चक्कर में पुलिस पर हमला करने वालें दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार

रील बनाने के चक्कर में पुलिस पर हमला करने वालें दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित अजेंटी मस्जिद के पास रविवार देर रात शराब पीकर बाइक से स्टंट करने का विरोध करने पर पांच युवकों ने पुलिसकर्मियों से बीच सड़क हाथापाई कर अभद्रता की थी। मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
बुलंदशहर रोड स्थित अर्जेंटी मस्जिद के पास कुछ युवक बाइक से स्टंट कर जमकर उत्पात मचा रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह
विरोध करने लगे। आरोपित कसेरठ बाजार स्थित चक्की वाली गली निवासी वासु, गोपीपुरा मोहल्ला सुनील डाक्टर वाली गली निवासी कृष्णा व एक अज्ञात युवक ने उत्पात मचाते हुए पुलिसकर्मियों से जमकर अभद्रता व हाथापाई की। इससे सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। पास में खड़े वासु के भाई नगर पालिका के डायट परिसर निवासी केशव कुमार अर्पित ने धमकी देते हुए सरका कार्य में बाधा पहुंचाई।
थाना प्रभा निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट का कहना है नि मामले में आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज वासु, केशव कुमार व अर्पित गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपितों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।












