ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

रिश्वत लेकर ड्यूटी लगाने वाला हेड कांस्टेबल संस्पेड

हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेलें में कार्तिक पूर्णिमा मेले में कानपुर जनपद की पुलिस लाइन से आने वाले पुलिस कर्मियों में 19 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न होने और उसके बाद उनको सुविधा शुल्क लेने वाले ड्यूटी हैड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच करने की बात कहीं गई है। इसको लेकर जनपदीय अधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। मेले की सुरक्षा को लेकर इस बार भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा
के बेहतर व्यवस्था की गई। जिसमें जनपद कि पुलिस ने अलग अलग जनपद की पुलिस को बुलाई गई।

इसमे कानपुर जनपद की पुलिस समेत अन्य पुलिस की आमद की गई। हालांकि कानपुर पुलिस में तैनात हैडकांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह पर सुविधा शुल्क लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया गया।

मेला समाप्त होने के बाद आरोपों को सही पाते हुए उनको निलंबित करने की बात सामने आई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नही है, ये मामला कानपुर से जुड़ा हुआ है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page