ATMS College of Education Menmoms
NewsVideo

रिवॉल्वर के साथ डायलॉग मारते हुए महिला कांस्टेबल का वीड़ियों वायरल, कप्तान ने किया लाईन हाजिर

आगरा। आगरा जनपद में तैनात एक महिला कांस्टेबल रिवॉल्वर के साथ डायलॉग मारते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसएसपी आगरा ने इंस्टाग्राम की रिवाल्वर रानी को लाइन हाजिर कर दिया है।

महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा के 3000 से भी ज्यादा फॉलोवर्स

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा एमएम गेट पर तैनात है। प्रियंका मिश्रा को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने का काफी शौक है। प्रियंका मिश्रा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। जिस पर 3000 से भी फॉलोवर्स है। अभी तक महिला कांस्टेबल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 84 वीडियो अपलोड कर चुकी है।

वीड़ियों में रिवॉल्वर के साथ यह डायलॉग मारते हुए नजर आई कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने कुछ समय पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वो बोल रही है कि “हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है, यह हम तुम्हें दिखाते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और न गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखवाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं।”

पुलिस ने नहीं दी कोई रिवॉल्वर, फिर किसकी ? इस वीडियो में महिला कांस्टेबल की कमर पर रिवॉल्वर लगी हुई है। डायलॉग मारते महिला कांस्टेबल रिवॉल्वर को हाथ में लेकर दिखती है। पुलिस ने प्रियंका मिश्रा को कोई भी रिवॉल्वर अलॉट नहीं दी गई। यह जांच का विषय है कि प्रियंका को यह रिवॉल्वर किसने दी। रिवॉल्वर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी के आदेश पर लाइन हाजिर

प्रियंका मिश्रा ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो अपलोड किया था। जिसमें महिला कांस्टेबल ने बोला था कि “यह जो वक्त है, बड़ी बुरी चीज है, जब पलटता है जो पूरी बाजी ही पलट देता है। ” लेकिन उसको क्या पता था कि उसका समय ही पलट जाएगा। प्रियंका मिश्रा ने रिवॉल्वर के साथ का वीडियो अब डिलीट कर दिया है। लेकिन वीडियो अन्य सोशल अकाउंट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल आगरा एसएसपी ने महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page