रिवाल्वर के बल पर भाई के सुसरालियों पर घर में घुसकर मारपीट करने व लूट का आरोप हापुड़।

थाना हापुड़
क्षेत्र की पॉश कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने भाई के सुसरालियों पर घर में घुसकर रिवाल्वर के बल पर मारपीट करने व लूट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के न्यू शिवपुरी स्थित आनंद लोक कॉलोनी निवासी मानिक ने बताया कि उसके भाई मोहित की पत्नी अंशू लंबे समय से घर से अलग रहने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। अंशू के मायके वाले पहले भी कई बार ससुराल आकर हंगामा कर चुके हैं।
मानिक ने बताया कि बीती 21 अक्टूबर की शाम वह अपने घर पर मौजूद था, तभी जिला बिजनौर के थाना स्योहारा के सतवाई निवासी अंशू के पिता पूरन सिंह, भाई सुरेंद्र, मामा का बेटा कुलदीप और दो अज्ञात व्यक्ति जबरन घर में घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसकी भाभी अंशू भी वहां पहुंच गई और उसने भी अपने मायके पक्ष का साथ देना शुरू कर दिया। मामले की तहरीर थाने में दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












