रिमझिम फुहारों के बीच डीएम, एसपी ने कवाड़ियों पर की पुष्प वर्षा,तो चहक उठे कांवड़िए, आसमान तक गुंज उठा ‘हर हर महादेव ‘

रिमझिम फुहारों के बीच डीएम, एसपी ने कवाड़ियों पर की पुष्प वर्षा,तो चहक उठे कांवड़िए, आसमान तक गुंज उठा ‘हर हर महादेव ‘
हापुड़।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बसराए जा रहे हैं। ऐसे में हापुड़ के डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने सोमवार को हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।
महादेव के अभिषेक के लिए भक्त गंगाजल लेने के लिए निकल पड़े हैं। सीएम योगी ने प्रशासन को हिदायत दी है कि कांवड़ियों को रास्ते में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अब जिला प्रशासन हेलिकॉप्टर से फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत कर रहा है।
डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने
ने भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बसराए।
आसमान से फूलों की हो रही बारिश देखकर कांवड़ियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। उन्होंने सीएम योगी सहित जिला प्रशासन का आभार जताया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हेलिकॉप्टर के जरिए शिव भक्तों को रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसकी निगरानी भी कर रहे हैं।
भगवान शिव की आस्था के संगम में डूबे कांवड़ियों पर जब प्रशासन ने पुष्प वर्षा की तो चारो ओर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगा।












