ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 26 अप्रैल: ग्रहों की स्थिति आज ठीक नहीं, कुंभ राशि वाले बचकर पार करें समय, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, शुक्र मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। जब तक मंगल सिंह राशि में नहीं पहुंच जाते तब बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं रहेगी। पूरी तरह स्थिति तब ठीक होगी जब गुरु मीन राशि में पहुंच जाएंगे। थोड़ा लंबा समय है। बचकर पार करना होगा।

राशिफल-
मेष-
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब फील करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति थोड़ी तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे।

मिथुन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे।

कर्क-व्‍यवसायिक लाभ होगा। भाइयों-मित्रों सबका साथ होगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। आर्थिक मामले चलते रहेंगे। बस अभी किसी को रुपए-पैसे न दें। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

कन्‍या-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मन चिंतित बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। व्‍यवसाय अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। प्रेम आपका साथ दे रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमालाप का समय मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत सही चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

8 Comments

  1. Pingback: Anonymous Gun Shop
  2. Pingback: Linda
  3. Pingback: dultogel
  4. Pingback: BETFLIX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page