ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 20 अगस्त: धनु वाले आज ध्यान से पैसा लगाएं और मीन वालों केआर्थिक मामले सुलझेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल सिंह राशि में हैं। शुक्र कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में, चंद्रमा और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा प्रभावित होगा। सीने में विकार की आशंका है। राजसत्‍ता पक्ष से थोड़ी खराब स्थिति हो सकती है। व्‍यवसायिक स्थिति संघर्षपूर्ण होगी। प्रेम की स्थिति सही होगी लेकिन क्रोध पर काबू रखें। सूर्यदेव को जल दें। नीली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-अपमानित होने का डर रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति थोड़ी सी बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी समय सही रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय का सामना होगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपको भी उदर से परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही है।

सिंह-अक्रामकता पर काबू रखना पड़ेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका सही चलेगा। तांबे की वस्‍तु पास रखना सही रहेगा।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अवसाद जैसी स्थिति बनी रहेगी। बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित है। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी है। घर का वातावरण थोड़ा विस्‍मयकारी रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। बाकी प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। शनितत्‍व का दान करें। कोई भी नीली वस्‍तु दान करें। अच्‍छा रहेगा।

धनु-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी सही चलेगी। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

मकर-उर्जा का स्‍तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में दबाव रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा। कोई नए काम की शुरुआत न करें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा आपका। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page