ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 13 अगस्त: आज इन राशि वालों का भाग्य देगा साथ, धनु वाले सफेद वस्तु का दान करें, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल और बुध सिंह राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा। कोई बड़ी बात नहीं दिख रही है लेकिन थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे। पति-पत्‍नी के सम्‍बन्‍धों में भी दिक्‍कत दिख रही है। थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे आप। कोई स्‍थाई समस्‍या नहीं होगी लेकिन विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में आउट ऑफ वे जाकर कुछ न करें अन्‍यथा आप पर ऊंगली उठ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करें।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-भौ‍तिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि के साथ-साथ भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार सब अद्भुत है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्थिति निरंतर सुधार की ओर जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थ्‍िाति ठीक है। प्रेम और व्‍यापार में भी चार चांद लग रहे हैं। बस मानसिक चंचलता पर थोड़ा ध्‍यान रखें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में झगड़े से बचें। अजनबी के साथ बहुत क्‍लोज होने की कोशिश न करें। मां काली की अराधना करें।

सिंह-धनागमन होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। हर तरफ से खुशहाली है। बस किसी का आपसे अपमान न हो जाए, इसका ध्‍यान रखें। सब कुछ ठीक ठाक है। प्रेम में जोखिम न लें। व्‍यापार ठीक-ठाक है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-उमंगें-तरंगें हैं। बहुत अच्‍छी स्थिति चलती रहेगी। भाग्‍य साथ देगा। ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति बनी रहेगी। सफेद वस्‍तु पास रखें।

तुला-खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। फैशन पर ज्‍यादा खर्च न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम में थोड़ी दूरी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। कुल मिलाकर मध्‍यम समय दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी, प्रेम तरक्‍की करता दिख रहा है। संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बड़ा अच्‍छा समय है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। फिल्‍मों, मनोरंजन की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। बहुत बढ़िया समय ये कहा जाएगा। किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-थोड़ा बचकर पार करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में कोई रिस्‍क न लें अन्‍यथा ऊंगली उठ सकती है। परेशानी का सबब बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-बहुत आनंददायक समय है। रंगीनियों पर थोड़ा काबू रखने की आवश्‍यकता है। बहुत चंचलता ठीक नहीं है। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page