राबिया अब्बासी बनी एक दिन की एसडीएम

धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत धौलाना निवासी राबिया अब्बासी को एक दिन का एसडीएम बनाकर छात्रा का मनोबल बढ़ाया गया । वहीं राबिया ने एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर कुर्सी की जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए फरियादियों की समस्या सुनी और उनके निराकरण का निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दिया । राबिया धौलाना ग्राम प्रधान अतीक भाई अहमद की पौत्री है ।
इसी क्रम में धौलाना के एसएसएन पब्लिक स्कूल की छात्रा राबिया अब्बासी को एक दिन का धौलाना एसडीएम बनाया गया । राबिया ने एसडीएम के कार्य को देखा और फरियादियों की समस्या सुनी। इसके बाद तहसील में स्थित विभिन्न पटलों का धौलाना एसडीएम मनोज सिंह के साथ निरीक्षण किया। इससे पूर्व एसडीएम ने राबिया का स्वागत किया और उसे एसडीएम की कुर्सी पर विराजमान किया।
राबिया अब्बासी ने एक दिन का एसडीन बन कर विभागों के कार्याें को समझा और ऐसा सम्मान मिलने पर खुद को गौराविंत महसूस किया। वहीं अधिकारियों ने राबिया के हौंसले को सराहा।
एक दिन की एसडीएम राबिया ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में आए विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली और उप मनोज सिंह से निर्देश प्राप्त कर उनके सम्बन्ध में निर्णय दिए । वही धौलाना एसडीएम ने मिशन शक्ति को धरातल पर सार्थक करते हुए राबिया को बधाई दी और उसका उत्साह वर्धन किया । वही कालेज प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने भी राबिया अब्बासी को बधाई दी। इस मौके पर धौलाना में तैनात रहे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, धौलाना तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, दिव्यांशी सिंह, एआरओ अजेय वीर सिंह, धौलाना बार अध्यक्ष विनोद शिशोदिया, पूर्व बार अध्यक्ष अनिल शर्मा, अमरपाल सिंह राणा, अमित चेयरमैन, धौलाना ग्राम प्रधान अतीक भाई अहमद, भावी प्रधान पद प्रत्याशी धौलाना अंकित गौतम, आरटीआई स्पेशलिस्ट अमर सिंह गहलौत, आदि ने छात्रा राबिया को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया ।












