राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हापुड़ की शिक्षिका जयश्री चयनकर्ता के रूप में हुई नामित, दो छात्राओं का भी हुआ राज्यस्तरीय पर चयन

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हापुड़ की शिक्षिका जयश्री चयनकर्ता के रूप में हुई नामित, दो छात्राओं का भी हुआ राज्यस्तरीय पर चयन
हापुड़। बरेली में दो दिवसीय
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हापुड़ की व्यायाम शिक्षिका जयश्री को चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है तथा दो छात्राओं का भी राज्य स्तर पर चयन किया गया।
बरेली में नौ से 11 सितम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षिका श्री मति जयश्री चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है, साथ ही साथ जयश्री व्यायाम शिक्षिका द्वारा प्रशिक्षित जनपद हापुड़ के धौलाना विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बैझेडा खुर्द की कक्षा 8 की दो छात्राओं शालू व वंशिका का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है ।
जयश्री के चयन से बेसिक शिक्षा विभाग की मुखिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बंधाई दी व सभी खेल प्रेमियों में हर्ष का विषय है कि बेसिक विभाग से भी स्कूल गेमस् फेडरेशन में व्यायाम शिक्षकों को चयन कर्ता के रूप में प्रतिभागिता का मौका मिल रहा है, कंपोजिट विद्यालय बैझेडा खुर्द के समस्त स्टाफ् ने दोनों छात्राओं को बहुत सारा आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।












