ATMS College of Education Menmoms
News

रसोई में सिलेंडर लींक होनें से लगी आग,एक झुलसा

हापुड़। धौलाना के गांव सौलाना में गैस सिलिंडर में हुए रिसाव के कारण रसोई में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचा मकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मकान मालिक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आग से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

गांव निवासी कुलदीप शर्मा के मकान की रसोई में शनिवार की सुबह अचानक धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने जानकारी दी। इस दौरान उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने परिजनों के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इससे पहले – पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचता। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page