HapurNewsUttar Pradesh
रन फॉर यूनिटी-2025 में एसपी ने पुलिसकर्मियों सहित लगाई दौड़

हापुड़।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों/पुलिसकर्मियों के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी-2025 में सहभागिता कर राष्ट्र की एकता के प्रति अपना संकल्प प्रकट किया गया।












