रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चलाया छापामार अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आठ खाद्य पदार्थों के भूरे नमूने

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चलाया छापामार अभियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आठ खाद्य पदार्थों के भूरे नमूने
,हापुड़।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में छापामार अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिलखुवा व धौलाना में छापामार कार्यवाही करते हुए आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये है।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की टीम ने पिलखुवा में जय भगवान स्वीट से बर्फी का नमूना,पिलखुवा चंडी रोड दिनेश कुमार के प्रतिष्ठान से रसगुल्ला,घेवर,प्रवेश किराना स्टोर से नूडल,बेसन और कुकिंग लाइट फैट के नमूने भरे गये।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा धौलाना में विजय किराना स्टोर से सरसों का तेल व बेसन के नमूने भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार,प्रियंक,सोवेन्द्र सिंह,आरपी गुप्ता,आरपी गंगवार व सहरिश सादात शामिल रहे।












