News
यूनेस्को के दीपावली पर्व को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल करने पर महिला श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता

हापुड़। यूनेस्को द्वारा दीपावली के पर्व को सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने पर सभी सनातन प्रेमियों में उत्साह है।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर क्लक्टर गंज, महिला मंडल के द्वारा यूनेस्को के दीपावली पर्व को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल करने के अवसर पर संध्या आरती व भजन संध्या के पश्चात् दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा खरबंदा ने यूनेस्को के इस कदम की सराहना की।
इस अवसर पर महिला मंडल से आशा बाटला, राधा चुग, विमला सहगल, तरुणा चुग, सुदेश छाबड़ा, उषा चुग, गीता चुग इत्यादि सदस्या उपस्थित रहीं।













It’s an awesome piece of writing for all the online visitors; they will take advantage from it I am sure.