यूनिवर्सिटी जा रही छात्रा के अपहरण का आरोप, युवक पर एफआईआर दर्ज

हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र में
यूनिवर्सिटी जा रही एक छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों ने युवक पर एफआईआर दर्ज करवाई है ।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी एक छात्रा शुक्रवार सुबह पढ़ने गई थी, पर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, पर कहीं पता न चलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे छात्रा की बहन को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बहन अब उसके साथ है और वापस नहीं आएगी। इस बात से परिजनों को संदेह हुआ कि युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्रा की तलाश करने के लिए टीम गठित की गई है।












