News
युवती ने इंस्टाग्राम पर युवक को दोस्ती में फंसाकर की 50 लाख रुपए की ठगी

बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने युवक से की 50 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से महिला साइबर ठग पर ज़लोरा पोर्टल पर निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच देकर 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पिलखवा के छीपीवाड़ा निवासी संजीव कुमार सैनी ने बताया कि मार्च 2025 में अंजलि शर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया। उसने खुद को ज़लोरा पोर्टल नामक एक वित्तीय निवेश फर्म का कर्मचारी बताया और उच्च रिटर्न का लालच देकर संजीव को निवेश के लिए राजी किया। अंजलि ने फर्जी डैशबोर्ड और रिटर्न स्टेटमेंट के स्क्रीनशॉट साझा कर विश्वास जीता।
पीड़ित ने बताया कि अंजलि ने उन्हें निवेश में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया और 28 अप्रैल 2025 से 22 मई 2025 के बीच अंजलि ने अलग-अलग बैंक खातों, UPI आईडी और नामों के जरिए लगभग 50 लाख रुपए मंगवाए, जो कथित तौर पर उसके सहकर्मियों या कंपनी से जुड़े थे।
जब संजीव ने रिटर्न मांगा, तो अंजलि ने कर, प्लेटफॉर्म शुल्क या सत्यापन जैसे बहाने बनाकर और पैसे जमा करने का दबाव डाला। ठगी का एहसास होते ही उसने थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












