ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

युवक ने लगाया चार बार शादी कर चुकी पत्नी पर फर्जी शादी करने व लाखों रुपए के जेवरात ले जाने का आरोप

हापुड़।

थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक महिला पर फर्जी तरीके से शादी कर जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि महिला द्वारा पूर्व में भी चार लोगों से शादी की है और उनसे फैसले के नाम पर लाखों रुपये और जेवर हड़प चुकी है। पीड़ित ने पुलसि को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक मामला शांत रहा लेकिन उसके
बाद उसकी पत्नी ने घर में क्लेश शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर शादी में दिए गए सभी जेवर लेकर चली गई और परिवार के लोगों पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी।

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने जानकारी की तो मालूम हुआ कि उससे पहले भी महिला की चार अन्य लोगों से शादी हो चुकी और वहां से अलग अलग समय में फैसला करने के नाम पर लाखों की ठगी की और जेवर भी हड़प लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page