युवक ने पुलिस को दी अपनी हत्या की झूठी सूचना, मचा हड़कंप

युवक ने पुलिस को दी अपनी हत्या की झूठी सूचना, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व मानसिक रूप से बीमार युवक ने पुलिस को फोन करके अपनी हत्या की झूठी सूचना दी। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को सही सलामत पाया, तो राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी विपिन श्रीवास्तव ने डायल 112 पर फोन कर दिनदहाड़े अपनी हत्या होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
युवक ने पुलिस से कहा कि उसका मर्डर हो गया है।
जब युवक पुलिस के सामने बिल्कुल सही-सलामत खड़ा दिखाई दिया, तो पुलिसकर्मी भी अचंभित रह गए। इसी दौरान युवक के परिजन भी घर से बाहर आ गए और पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई बताई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।












