युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर जहर देकर हत्या का आरोप, मरने से पूर्व मृतक ने दिए बयान,

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर जहर देकर हत्या का आरोप, मरने से पूर्व मृतक ने दिए बयान,
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सुसरालियों पर युवक की पिटाई कर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मृतक ने मरने से पहले सुहरालियो पर मारपीट कर पानी में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस मामले की जांच। में जुट गई।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर के गांव इमटौरी निवासी सोनू (26) की शादी एक साल पूर्व खुर्जा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। बुधवार को पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया था।
मृतक की मां सुखवीरी ने आरोप लगाया कि देर शाम बहू के मायके वालें हापुड़ आए और सोनू की जमकर पिटाई कर जहरीला पदार्थ दे दिया था। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़िता ने बताया कि गंभीर हालत में सोनू को मेरठ भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इससे पूर्व मृतक ने मरने से पूर्व सुसलालियों पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया था।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।












