ATMS College of Education Menmoms
News

मोदी योगी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया:रेखा नागर-अबकी बार 400 पार,लगातार तीसरी बार मोदी सरकार:जिलाध्यक्ष


-सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया
हापुड़-
सोमवार को जिला पंचायत सभागार कक्ष में शक्ति वंदन एनजीओ सम्मेलन का
आयोजन किया। जिसमें
सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।
   सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला पंचायत
अध्यक्ष रेखा नागर व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर को पुष्प गच्छ भेंटकर स्वागत
किया।
 जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि डबल इंजन की मोदी व योगी सरकार
ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया। महिलाओं के
उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संचालित कर रखी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 110 संस्करण में मात्र शक्ति
को दिये गये बढ़ावे चर्चा की थी। महिलाएं देश की उन्नति के लिए दिन रात
कार्य करती है। अपना पूरा जीवन परिवार को समर्पित कर देती है।
    मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि अबकी बार 400
पर,लगातार तीसरी बार मोदी सरकार,उन्होंने उपस्थित महिलाओं को मोदी व योगी
सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.पायल
गुप्ता, जिला महामंत्री पुनीत गोयल,श्यामेंद्र त्यागी,मोहन सिंह,छवि
दीक्षित आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page