मोटी कमाई का लालच देकर 1.50 लाख रुपए की ठगी

मोटी कमाई का लालच देकर 1.50 लाख रुपए की ठगी
हापुड़। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी करन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि करीब पांच साल पहले उनकी मुलाकात गांव पलवाड़ा निवासी युवक से हुई। आरोपी ने उन्हें बताया कि यदि वह उसे डेढ लाख रुपये दे, तो छह माह में अच्छा मुनाफा देकर वह उनका पैसा लौटा देगा। वह आरोपी के झांसे में आ गए। उन्होंने अपने केसीसी कार्ड से डेढ़ लाख रुपये निकालकर उसे दे दिए। लंबा समय बीतने के बाद उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनता रहा। छह सितंबर को एक बार फिर उसने आरोपी से पैसों का तकादा किया तो युवक ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।












