ATMS College of Education Menmoms
Health

मोटापे से परेशान लोगों के काम की खबर, सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी ​

अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. उल्टा-सीधा खानपान लोगों की सेहत पर बुरा असर डालता है. ऐसे में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका नियमित सेवन कर आप कुछ ही महीनों में पेट की चर्बी को खत्म कर सकते हैं, क्योंकि पेट की चर्बी बढ़ने से न सिर्फ कपड़े टाइट हो जाते हैं, बल्कि बॉडी की फिटनेस भी खराब हो जाती है. कुछ लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते है, लेकिन डाइट को मेनटेन नहीं कर पाते. लिहाजा बॉडी में कोई बदलाव नहीं हो पाता.

अगर आप भी पेट की चर्ची को खत्म कर एक अच्छा बॉडी लुक चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में मेटाबोलिज्म को बढ़ाने वाले ड्रिंक्स शामिल करने चाहिए. इन ड्रिंक्स का सोने से पहले सेवन करने पर पेट की चर्बी तेजी से घटने लगती है.

इन चीजों का करें सेवन

1 अदरक की चाय का करें सेवन
अदरक वाली चाय का सेवन करन से आप पेट की चर्बी कम कर सकते हैं. यह वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है. रात को खाना खाने के बाद आप अदरक की चाय जरूर पीयें. इससे पेट में सूजन या भारीपन की समस्या से राहत मिलेगी. इसके अलावा अदरक पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और पाचन को बेहतर बनाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है और वजन घटाने में भी मददगार है.

2 कैमोमाइल चाय चर्बी घटाने में मददगार
कैमोमाइल चाय शरीर में ग्लाइसिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जो एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर है, जो आपकी नसों को आराम देता है और आपको नींद का एहसास कराता है. एक शोध के अनुसार कैमोमाइल चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और वजन घटाने को बढ़ावा देती है. इसके अलावा कैमोमाइल टी पीने से शरीर की पाचन क्षमता में भी सुधार होता है.

3. दालचीनी की चाय का सेवन करें
वैसे तो दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. यह भारतीय रसोई में एक जरूरी घटक है. यह आमतौर पर अपने चयापचय बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इसे एक संपूर्ण डिटॉक्स ड्रिंक बनाता है. यह आपको वसा जलाने में भी मदद करता है. वजन घटाने में भी यह मददगार है. मोटे लोगों को डॉक्टर भी दालचीनी की चाय पीने की सलाह देते हैं.

4. हल्दी वाले दूध का सेवन करें
वजन घटाने में हल्दी वाला दूध भी मदद करता है. वैसे तो इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन घटाने और पाचन में सुधार करने में भी आपकी मदद कर सकता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हल्दी एंटीऑक्सिडेंट के साथ भरी हुई है, जो शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकती है. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है, जो अच्छी नींद और वजन घटाने को बढ़ावा देता है.

5. मेथीदाने का पानी
वजन कम करने के लिए मेथी भी कारगर होती है. भीगी हुई मेथी के दाने ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छे हैं. आमतौर पर इसका सेवन सुबह के समय में किया जाता है ,लेकिन रात में भी इसका सेवन किया जा सकता है. इसके बीज शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट रात को सोने से पहले वजन कम करने के लिए मेथीदाने का पानी पीने की सलाह देते हैं.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page