मेधावी छात्राओं को शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

शिक्षक संघ ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
हापुड़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संव की ओर से बाबूगढ़ छावनी स्थित एक फार्म हाउस में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह और नफीस अहमद चौधरी व संब के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आठ छात्राओं को राजीव सैनी स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही, सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्राप्त करने वाले शिक्षक परिवार के चार बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवेश रानी, नीरज चौधरी, अंशु तेजपाल शर्मा, सतेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, महेश, योगेश सैनी, लियाकत, राशिद, बबीता आदि मौजूद रहीं।












