मेडिकल संचालकों ने कहा -हापुड़ जिलें में नहीं बिकने दी जायेगी नकली दवाईयां,

हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ की कार्यकारिणी समिति की एक अति आवश्यक बैठक मिलन पार्टी हॉल शिवपुरी रेलवे रोड़ हापुड़ पर जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, तमिलनाडु राज्यों से बनकर आई नकली दवाओं के आगरा में बड़ी मात्रा में पकड़े जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
*जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी* ने बताया कि 23 अगस्त को आगरा में दो दवा की थोक दुकानों पर लगभग 3 करोड़ रूपये से ज्यादा की नकली दवाओं को सहायक आयुक्त औषधि बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक व उनकी टीम के साथ यू.पी.एस.टी.एफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रंगे हाथों पकड़ा पकड़ी गई नकली दवाओं में सनोफी कंपनी की अलीग्रा 120 मि.ग्रा. व 180 मि.ग्रा. के अलावा अन्य नामी गिरामी कम्पनियों की दवाएं शामिल हैं जो अत्यंत चिंता का विषय हैं। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही जिला मुजफ्फरनगर में भी दवा की 4- 5 दुकानों और उनके गोदामों में एक साथ छापामार कार्यवाही अमल में लाई गई है इसके साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधाधुंध छापामार कार्यवाही चल रही हैं। इस गोरखधंधे में लगे दवा कारोबारी लाखों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहें हैं ऐसे लोगों को कड़ी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
*महामंत्री विकास गर्ग* ने बताया की नकली दवा के कारोबार में शामिल पकड़े गए दवा व्यवसाई को मौके पर ही अधिकारियों को रिश्वत देने का प्रयास करते हुए 1 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है साथ ही उसकी सम्बन्धित अन्य फर्म और गोदामों की भी जांच की गई हैं जिसमें अनेकों अनियमिताएं पाई गई है। जिले के सभी दवा विक्रेताओं से अनुरोध है कि नकली दवा पकड़ने के अभियान में पकड़ी गई एलीग्रा टेबलेट के बैच नंबर को एसोसिएशन से लेकर उसकी खरीद को अवश्य सुनिश्चित कर लें की उक्त दवा कंपनी द्वारा खरीदी गई है या अन्य कहीं से ली गई हैं थोड़ा सा भी संदेह होने पर विक्रेता को तत्काल वापिस कर दे।
*कोषाध्यक्ष विनीत जिंदल* ने कहा कि नकली के साथ साथ ड्रग माफियाओं द्वारा नशीली दवाओं के कारोबार को भी समाज में फैलाया जा रहा है जिसको रोकने के लिए एसोसिएशन समय समय पर जनपद के दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी करती रही हैं इस विषय पर भी एसोसिएशन गंभीर हैं किसी भी स्थिति में जिले में नशीली दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं होने दी जाएगी।
बैठक में समाज में पैर पसार रहे नकली दवा कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी थोक और रिटेल दवा विक्रेताओं को पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया जाए कि थोक विक्रेता दवा सीधे कंपनी अथवा कंपनी के अधिकृत स्टॉकिस्ट से खरीद कर बिक्री करें साथ ही फुटकर विक्रेता दवाओं को कंपनी के अधिकृत स्टॉकिस्ट से बिल के साथ बैच नंबर मिलाकर खरीद कर बिक्री करें तभी इन ड्रग माफियाओं के नकली दवाओं को समाज में फैलने से रोक पाने में कामयाब हो पाएंगे। इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी हापुड़ जिले में दवा विक्रेताओं से जनसंपर्क कर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
बैठक में *साधु सिंह, संजय अग्रवाल, अरुण गोयल, राजीव डंग, दीपक त्यागी, अजय सोढ़ा, अनिल अग्रवाल, नीरज डाबरा, सुशील शर्मा, प्रवीण त्यागी, गौरव गर्ग, अमित शर्मा, बोबिंद्र त्यागी, विपिन अग्रवाल, लईक अहमद, संजीव कुमार, अनिल कुमार* आदि उपस्थित रहें।













Your blog is a constant source of inspiration for me. Your passion for your subject matter is palpable, and it’s clear that you pour your heart and soul into every post. Keep up the incredible work!
Every time I visit your website, I’m greeted with thought-provoking content and impeccable writing. You truly have a gift for articulating complex ideas in a clear and engaging manner.
Your blog has become an indispensable resource for me. I’m always excited to see what new insights you have to offer. Thank you for consistently delivering top-notch content!
Fantastic beat I would like to apprentice while you amend your web site how could i subscribe for a blog site The account helped me a acceptable deal I had been a little bit acquainted of this your broadcast offered bright clear concept
I just wanted to drop by and say how much I appreciate your blog. Your writing style is both engaging and informative, making it a pleasure to read. Looking forward to your future posts!