मुस्लिम युवक के साथ मंदिर में वेलेंटाइन डे मना रही हिंदू युवती को हिंदू संगठनों ने पकड़ा, किया जमकर हंगामा

मुस्लिम युवक के साथ मंदिर में वेलेंटाइन डे मना रही हिंदू युवती को हिंदू संगठनों ने पकड़ा, किया जमकर हंगामा
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित एक प्रमुख मंदिर में हिंदू युवती मुस्लिम युवक के साथ वेलेंटाइन डे मनाते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकताओं ने पकड़ जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के आनंद विहार कालोनी में रहने वाला मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका से लंबे समय से प्रेम संबंध में था। दोनों आज वेलेंटाइन डे मनाने के मूड में थे। युवती ने प्रेमी संग मिलने को स्थानीय मंदिर को चुना। जहां वह गुलाब के फूल, चाकलेट और कार्ड लेकर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बहाने दोनों एकांत में बातें कर रहे थे। तभी अचानक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुजारी से मिली सूचना पर वह मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ मंदिर में घूम रहा था। लड़की के माथे पर सिंदूर नहीं था, लेकिन दोनों के हाथ में हाथ थे। यह साफ लव जिहाद का मामला लग रहा था। तुरंत हस्तक्षेप किया।
जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक को धक्के दिए, युवती डर के मारे रो पड़ी। आसपास के श्रद्धालु भी जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम
मौके पर पहुंची। विश्व हिंदू परिषद मेरठ विभाग के मंत्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि वेलेंटाइन डे पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है, जो हमारी हिंदू परंपराओं को बर्बाद कर रहा है। जब इसमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, तो यह चिंता का विषय है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि युवती को उसके परिवार को सौंपा जाए और युवक के खिलाफ कार्रवाई हो। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों वयस्क हैं व सहमति से यहां आए थे।












