ATMS College of Education Menmoms
News

मुक्ता गुप्ता को किया लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित

बागपत।

बागपत के श्री कृष्ण बोधाश्रम पक्का घाट आश्रम में गृहणी मुक्ता गुप्ता को लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुक्ता गुप्ता एक ग्रहणी होने के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। वह एक संस्कारी महिला है। उन्हें यह सम्मान लोकपाल गुप्ता के परिवार की तरफ से उनके प्रतिनिधि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने अपने हाथों से प्रदान किया। उन्होंने बताया कि लोकपाल गुप्ता सम्मान समाज के मेधावी छात्रों तथा समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों के उत्साहवर्धन के लिये दिया जाता है। लोकपाल गुप्ता बागपत शुगर मिल में वर्ष 1980 से वर्ष 1986 तक सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत रहे। तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट ऑडिट अफसर रामपुर के पद पर वर्ष 1990 तक रहे। आगरा से वर्ष 1992 में रीजनल ऑडिट अफसर के पद से रिटायर हो गए। उन्होंने अपना आवास चंदौसी में बनाया और वहां स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने अपने आवास में 8 से 10 स्टूडेंट्स को रहने की जगह उपलब्ध कराई तथा उनका उत्साहवर्धन करते रहे। वर्ष 2011 में उनका परलोक गमन हो गया। अब उनके पुत्र सौरभ गुप्ता उनके नक्शे कदम पर चलकर देश व समाज की सेवा में लगे हुए है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page