ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

मिस्ट्री बॉय की बाहों में नजर आईं Suhana Khan! Photo हो रही Viral

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहती हैं. वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए जब भी स्पॉट होती हैं तो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं. लेकिन इस बार सुहाना खान (Suhana Khan) की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वह एक मिस्ट्री बॉय की बाहों में नजर आ रही हैं.

सुहाना ने खुद शेयर की फोटो

सुहाना खान (Suhana Khan) बीते साल से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अपनी एक से बढ़कर एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी में एक फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है. देखिए ये फोटो…

खूबसूरत दिख रहीं सुहाना

इस तस्वीर में हम देख सकते हैं कि सुहाना एक लड़के के साथ पोज दे रहीं हैं. उनके साथ एक लड़की भी है. लेकिन सुहाना जिस तरह से इस मिस्ट्री बॉय के साथ पोज दे रही हैं, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है. हालांकि इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सुहाना के दोस्त हैं. इस फोटो सुहाना ब्लू क्रॉप टॉप और ब्लू पैंट में नजर आ रही हैं. उनका अंदाज एक बार फिर बता रहा है कि वह डेब्यू के पहले ही स्टार हैं.

न्यूयार्क में कर रहीं पढ़ाई

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रही हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस के साथ कनेक्ट बनी रहती हैं.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page