मिशन शक्ति अभियान के बीच तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस को आईना दिखाती घटना

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में गश चार दंबगों ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा का अपहरण कर तंमचें के बल पर गैंगरेप किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पिलखुवा के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव निवासी प्रशांत, देवा, अमानी और आकाश देर रात 12 बजे उनके घर में घुस आए और उनकी दसवीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गए।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसे खेत के पास एक ट्यूबवेल पर ले जाकर गैंगरेप किया।
छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।












