मिशन शक्ति अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग तीन अक्टूबर को हापुड़ में लगायेगा महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

मिशन शक्ति अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग तीन अक्टूबर को हापुड़ में लगायेगा
महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
, हापुड़।
संभागीय परिवहन विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलें की महिलाओं के लिए तीन अक्टूबर को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एआरटीओ छवि चौहान व पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरटीओ विभाग
3 अक्टूबर को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षकों की देखरेख में कम से कम एक महीने का ड्राइविंग कोर्स कराया जाएगा। इसके साथ ही, लर्नर लाइसेंस बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लर्नर लाइसेंस के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।












