मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक

हापुड़ ।
मिशन शक्ति 5.0, नवरात्रि के शुभावसर पर एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सलाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,खण्ड विकास अधिकारी ,की अध्यक्षता में जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह महोदय के निर्देश में प्रोग्राम में प्रतिभाग कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों को जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 ,181 और एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के बारे में बताया गया। इसके अलावा वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा वन स्टॉप सेंटर की जानकारी और चाइल्ड लाइन द्वारा बाल श्रम तथा बच्चों के कानूनी अधिकार और बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम मे राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सोनिया काउंसिल रविता पुलिस स्टाफ से मिशन शक्ति प्रभारी रश्मि ग्राम प्रधान अन्य स्टाफ उपस्थित रहे












