ATMS College of Education Menmoms
News

माहेश्वरी समाज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान महादान – नरेन्द्र अग्रवाल

हापुड़ । महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन रेलवे रोड स्थित गीतांजलि पब्लिक स्कूल में किया गया।

शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विवेक एवं समाज सेवी नरेन्द्र अग्रवाल कबाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया । तत् पश्चात भगवान महेश को श्रीमती स्वाति माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, राघव माहेश्वरी, पकंज मालपानी, डाक्टर शिव कुमार व डाक्टर योगेश्वर द्वारा भगवान महेश को माला अर्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक श्री मधुसूदन दयाल महेश ने की ।

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रचारक विवेक जी द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सनातन धर्म में रक्त दान को महादान कहा गया है और वेदों में इसका विषेश महत्त्व बताया गया है । इस लिए बर्ष एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ द्वारा जिस प्रकार समाज सेवा की जाती है वह वास्तव में बहुत प्रशंसनीय कार्य है ।

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करके न केवल किसी एक व्यक्ति को जीवन प्रदान करते हैं वल्कि उससे जुड़े न जाने कितने ही लोगों को जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए ।

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान करने से नवीन रक्त का संचार होता है जो हर प्राणी को नया उत्साह और उमंग से भरता है ।

शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया और लोगों ने बड़े उत्साह से बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा 245 लोगों ने अपनी। आंखों की जांच कराई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।

शिविर को सफल बनाने में सर्व श्री पवन त्यागी पूर्व जिला मंत्री भाजपा, अंकित त्यागी,राजू पारिक, नितेश कुमार माहेश्वरी, अंकुश तापड़िया, पकंज मालपानी, सुधांशु माहेश्वरी, राघव माहेश्वरी ,कमल मालपानी, श्री मती श्रेष्ठा सोमानी, सारिका सोमानी, आदि का विषेश सहयोग रहा । अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

सभा के प्रधान हर्ष माहेश्वरी द्वारा सभी सहयोगियों व उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया। उन्होंने ने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका सभा आपकी आभारी हैं ।

इस अवसर पर दीपक सोमानी, दिनेश हरकुट, अभिषेक सोमानी, राहिल भुराड़िया,अनुज सोमानी, प्रशान्त माहेश्वरी, अनुभव जैन, सूर्यांश गर्ग, हर्ष गोयल, अभिषेक गोयल, डाक्टर अरुण भारद्वाज, गौरव शर्मा, विनय त्यागी, इजहार अहमद, सुहैल खान, सुबोध जैन, श्री मती कृतिका सोमानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page