HapurNewsUttar Pradesh
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में देर रात किसी काम से जा रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
हापुड़ के फूलगढ़ी निवासी शनि (26 ) देर रात किसी काम से जा रहा था, तभी इंदरगढ़ी फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।












