HapurNewsUttar Pradesh
मायके से विवाहिता हुई लापता

हापुड़।
सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला मायके में आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी गांव निवासी एक युवती की शादी करीब एक माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद पिछले दिनों ही वह अपने मायके में रहने के लिए आई थी। बताया गया है कि दो दिन पूर्व वह पड़ोसी के घर जाने की बात कहते हुए गई थी।












