मामूली विवाद में स्कूटी व कार सवारों से मारपीट, गाड़ी में की तोड़ फोड़

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक स्कूटी सवार युवक व बचाव में आए गाड़ी सवार परिवार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और गाड़ी में तोड़ फोड़ की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम भोजपुर निवासी जाहिद ग्राम पीपलेड़ा से घर लौट रहा था। लाखन के पास मसोता की ओर मुड़ते समय कुछ युवकों ने उसे रोका।
जाहिद ने आरोप लगाया कि
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर पर वार कर घायल कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि उसी समय निडोरी निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ कार में वहां से गुजर रहे थे। हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्र व्यवहार किया। बचाव का प्रयास करने पर शहजाद को भी चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित जाहिद के भाई साजिद ने पलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












