मामूली कहासुनी को लेकर कैंटीन कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या

मामूली कहासुनी को लेकर कैंटीन कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र मेंशराब के ठेके केपास कैंटीन कर्मचारी की कुछ युवकों ने कहा सुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी अरमान किठौर रोड पर शराब के ठेके के पास स्थित एक कैंटीन में काम करता था। सोमवार रात कुछ युवक कैंटीन पर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार गांव के ही तीन युवकों की अरमान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान एक युवक ने अरमान पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अरमान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।












