ATMS College of Education Menmoms
GarhNewsSimbhaoliUttar Pradesh

महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

गढ़मुक्तेश्वर
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह जिला अमरोहा के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद से उसका पति सहित ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसको अतिरिक्त दहेज के लिए प्रातड़ित करने लगे पीड़िता ने बताया कि उसके पति में दिल्ली में रहने वाली एक युवती से उसकी बिना मर्जी के निकाह कर लिया।

पीड़िता को उसकी जानकारी हुई तो पीड़िता ने उसका विरोध किया। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो उसके पति, ननदोई, सास, देवर सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद अारोपित उसको कार में डालकर उसके मायके के जंगल में फेंककर फरार हो गए। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page