महिला शिक्षक को पीटीआई ने भेजे अश्लील मेसैज, आरोपी हिरासत में

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल के पीटीआई शिक्षक पर एक शिक्षिका ने व्हॉट्सअप पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
पीड़ित महिला शिक्षक ने बताया कि वह नगर के नामचीन स्कूल में पढ़ाती है, जहां सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति उसी के स्कूल में पीटीआई है। काफी दिनों से उसको बिना वजह संदेश भेज रहा था। दो दिन पहले आरोपी ने शिक्षिका को फिर से एक अश्लील संदेश भेज दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने पति को आरोपी पीटीआई के बारे में जानकारी दी। पीड़िता के पति ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पीटीआई को हिरासत में लेकल पूछताछ की जा रही है।












