News
महिला ने पति के दोस्त पर लगाया घर में घुसकर रेप के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल

महिला ने पति के दोस्त पर लगाया घर में घुसकर रेप के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त पर घर में घुसकर रेप के प्रयास किया और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मौहल्ला लज्जा पुरी निवासी एक महिला ने बताया कि 22 जून को वह घर में अकेली थी, तभी उनके पति के दोस्त पिलखुवा निवासी रोहन घर में आ गया। कमरे में अकेला देख रेप का प्रयास किया और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












