महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बच्चों व टीचर्स के लगाई दौड़, बच्चें के गिरने पर उठाकर अपने साथ दौड़ाया

महिला थाना प्रभारी ने बच्चों व टीचर्स के लगाई दौड़, बच्चें के गिरने पर उठाकर अपने साथ दौड़ाया

हापुड़।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महिला थाना प्रभारी अरूणा राय के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम दीवान पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिस व टीचर्स व बच्चों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दौड़ में महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने बच्चों व टीचर्स के साथ दौड़ शुरू की,तो अचानक एक बच्चा शूज के फीता खुलने से गिर गया, महिला थाना प्रभारी ने मातृत्व दिखाते हुए बच्चे को उठाकर उसका फीता बांधकर उसका हाथ पकड़ अपने साथ दौड़ाया।
महिला थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों व अन्य ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का बैनर लेकर सड़क पर दौड़ते हुए आम जनता को एकता का संदेश दिया। इनके अलावा, सैकड़ों स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी दौड़ में अपनी सहभागिता निभाई।













That’s a fascinating point about risk – it applies to creative endeavors too! Seeing platforms like Sprunki empower Spanish-speaking artists with accessible tools is a smart move. The cloud-based aspect minimizes technical hurdles, letting creativity flow!